लातेहार, अप्रैल 19 -- लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव मे पिछले दिनो आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। दुष्कर्म के बाद युवती ने सदर थाना में दो नामजद समेत पांच पर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह मेदनीनगर तथा एक अन्य आरोपी बरजू उरांव बने हेसला लातेहार को मंडल कारा भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना मे शामिल अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। ज्ञात हो कि युवती गांव मे एक शादी समारोह मे शामिल होने आई थी. जिसका अपहरण कर पांच युवको ने दुष्कर्म किया था। यह भी पढ़ें- अगवा कर किशोरियों से दुष्कर्म के दो आरोपी बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...