नैनीताल, जुलाई 10 -- नैनीताल, संवाददाता। भवाली व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता युवती को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया। दरअसल शिकायतकर्ता युवती को एक अन्य युवती की शिकायत के बाद गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। पहली शिकायतकर्ता के खिलाफ दूसरी युवती ने ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण और जबरन शारीरिक संबंध बनवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) रवि रंजन की अदालत ने युवती को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। गौरतलब है कि नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में शारीरिक शोषण करने, दबाव बनाकर गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगा...