किशनगंज, दिसम्बर 15 -- किशनगंज। संवाददाता दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मकबूल आलम को ठाकुरगंज से गिरफ्तार किया गया है। मामले में महिला थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपी के विरुद्ध अक्टूबर माह में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक नाबालिग ने आरोपी के विरुद्ध डेढ़ माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मामले में यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि पीड़िता आरोपी के घर में घरेलू काम करती थी।अ घर में काम करने के दौरान आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...