मिर्जापुर, मार्च 26 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 15 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को राज्य महिला आयोग और सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि बीते 11 मार्च की रात आठ बजे वह घर से बाहर सीवान की ओर शौच के लिए जा रही थी। बीच रास्ते में सूनसान देखकर गांव निवासी युवक गलत नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। आरोपी युवक हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी ड्रमंडगंज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी और डीआईजी से भी कार्रवाई की गुहार लगा चुकी हूं। ड्रमंडगंज थाने का चक्कर काटकर रहीं हूं, लेकिन पुलिस कोई कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.