गोंडा, फरवरी 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। ज्योतिष की जानकारी देने के लिए कॉल सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने पड़ोस की मूक-बधिर किशोरी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिन पूर्व पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। उसे सुनाई भी नहीं देता और बोल भी नहीं पाती। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी की लाचारी का फायदा उठाते हुए उसे अपने जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। परिजनों को जान से मारने की धमकी के कारण किशोरी ने लंबे समय तक यह बात किसी को नहीं बताई। दो दिन पूर्व जब घर पर ही बच्ची का जन्म हुआ तब जाकर परिजनों को उसके साथ हुई...