लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, हिप्र। भाकपा माले के जिला सचिव चन्द्रदेव यादव, सूर्यगढ़ा माले अंचल प्रभारी विजय कुमार सिन्हा और महादेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से गुरुवार को सरकार से मानिकपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिन हुए तथाकथित दुष्कर्म की पीड़िता को पांच लाख रुपया मुआवजा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि हमलोग पीड़ित परिवार से मिलकर उनके साथ हुई घटना की बारीकी से जानकारी लिए हैं। जिस अबोध आठ वर्षीय नवालिग बालिका के साथ आरोपी 35 वर्षीय राहुल कुमार ने घोर अमानवीय व अशंवेदनशील घटना को अंजाम दिया। घटना पुरे तौर पर सामंती और फासीवाद है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की साहस नहीं करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...