मुरादाबाद, मई 3 -- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए आरोपी के चाचा ने कुछ लोगों को साथ लेकर पीड़िता के घर पहुंच कर उसे धमकाया। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने जनवरी माह में मझोला थाने पर शुभम के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराने के बाद से आरोपी शुभम और उसके परिवार वाले मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- युवती को झांसा देकर कई बार रेप, विरोध पर लोहे की रॉड से हमला कर तोड़ा पैर बीते 30 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे वह और उसकी बहन घर पर थीं। उसी समय आरोपी शुभम का चाचा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.