मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले ट्यूशन शिक्षक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित ने परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वाना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पार्टी नेताओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच करने की अपील की। मौके पर मंत्री संजय पासवान, विधायक अमित कुमार रानू, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...