फरीदाबाद, जनवरी 1 -- फरीदाबाद। तीन दिन पूर्व कार में लिफ्ट देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने गुरुवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। निजी अस्पताल में भर्ती पीड़िता के परिजनों को उन्होंने ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह मामला मानवता को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने पीड़िता के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ बर्बरता की गई, उसे कार से फेंक दिया गया, जिससे उसके मुंह, दांत और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं,...