हापुड़, जून 16 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डाक्टर हिमानी अग्रवाल पुलिस टीम के साथ पहुंची। जहां उन्होंने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी और उसके परिवार से मुलाकत की। आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसको लेकर पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली हापुड़ नगर में पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेतों में काम करके परिवार का भरण पोषण करती आ रही है। 4 जून को उसकी नाबालिग पुत्री घर से पैदल ही अपनी सहेली के पास जा रही है। आरोप था कि गांव के रास्ते पर मढैया के पास पहुंचने पर एक युवक ने पुत्री का हाथ पकड़ लिया। आरोपी उसे खींचकर ईंख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया...