बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गत वर्ष 17 अगस्त को उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी युवक ने घर में घुसकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा होकर आया है। छह अप्रैल को आरोपी अपने पिता के साथ उसके घर आया। और पिता पुत्र मामले में फैसला करने का दबाव बनाने लगे। फैसले से इंकार करने पर आरोपियों ने उसकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय अपहरण कर गायब करने की धमकी दी। शोरशराबा करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.