मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी। बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर खाना में नशा मिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता का मंगलवार को न्यायालय में बयान कराया गया है। न्यायालय के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। वहीं मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। बताया जाता है कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक महिला ने रघुनाथपुर के हार्डवेयर व्यवसायी जितेंद्र चौरसिया पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर खाना में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब वह होश में आई तो उसके अर्द्धनग्न अवस्था में थी। इसके बाद उसने छतौनी थाना में पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्त...