देवघर, अगस्त 28 -- पालोजोरी प्रतिनिधि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री सह विधानसभा में विरोधी दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार शाम पालोजोरी प्रखंड के दुष्कर्म पीड़िता अबोध बच्ची के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह भी थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्ची की मां से मिलकर उसे ढाढ़स दी और कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो व दोषी पर कड़ी से कड़ी सजा मुकर्रर हो। कहा कि इस तरह की घटना सभ्य समाज के लिए एक कलंक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की विधि व्यवस्था चरमरा गई है। विधि व्यवस्था इस कदर लुंज-पुंज है कि क्राइम करने वाले लोगों के मन से पुलिस-प्रशासन का भय खत्म हो गया है। सरकार क...