मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- कुढ़नी, एक संवददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दुष्कर्म के विरोध पर महिला को कैंची से गर्दन और सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। महिला की सास के हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों के पहुंचने से पहले आरोपित युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने आरोपित को तिरहुत नहर पर दबोचा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी कैंची जब्त की है। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। गिरफ्तार आरोपित भी महिला के गांव का रहनेवाला है। बताया जाता है कि शनिवार देर रात महिला घर में अकेली सोई थी। इसी दौरान आरोपित घर में घुस गया। इसके बाद महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसपर महिला भिड़ गई। आरोपि...