सहारनपुर, अप्रैल 27 -- छुटमलपुर। सोमवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। एसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विगत 23 अप्रैल को थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सोमवार को आरोपी नासिर पुत्र कलाम झाबरपड़ा नाला सोपोर पालघर महाराष्ट्र को छुटमलपुर कट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...