मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- जानसठ। जानसठ क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में पांच माह की जेल काटने के बाद भी प्रेमी ने प्रेमिका का साथ नहीं छोड़ा। जेल से बाहर आते ही युगल ने निकाह कर लिया। शनिवार को प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस अब प्रेमिका के बयान दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। कस्बा निवासी उमेर का मोहल्ले निवासी युवती से कई साल से प्रेम संबंध थे। करीब सात माह पहले सिलाई का काम करने वाले उमेर के खिलाफ प्रेमिका के परिजनों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने उमेर का चालान कर दिया था। उमेर को पांच माह जेल में काटने पड़े। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से दोनों का प्रेम-परवान चढ़ गया। शनिवार को अपनी प्रेमिका के साथ सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचा और निकाह करने की बात बताई। ...