दुष्कर्म के मुकदमें से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जुलाई 17 -- रसूलाबाद, संवाददाता। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने से परेशान रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मालपुरवा गांव के एक अधेड़ ने गांव के बाहर ढाक के एक पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ में लटका मिला। इससे कोहराम मच गया। परिजनों ने झूठा आरोप लगाए जाने व हत्या कर शव पेड़ में लटकाए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जानमामले का विवरण मालपुरवा गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय अरविंद सिंह गौर पर एक युवती ने दो दिन पहले झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में युवती के चाचा ने रसूलाबाद थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.