हापुड़, अप्रैल 26 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि जनपद के हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र अंतर्गत वैट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...