आगरा, मार्च 22 -- शहर कोतवाली में दर्ज दुराचार के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि युवती से दुराचार के मामले में वांछित आरोपी महेश चन्द्र पुत्र मलिखान सिंह निवासी बुरथरा थाना अमांपुर शनिवार की सुबह अमांपुर अड्डा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...