गाजीपुर, मई 24 -- सैदपुर। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर जबरिया शादी कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया। उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को सूचना मिली कि अपहृत किशोरी और आरोपी युवक गोरखपुर के चौरी चौरा स्थित रामपुर रकबा में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल गोरखपुर के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया। यह भी पढ़ें- नाबालिग बुआ को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...