एटा, मार्च 29 -- एटा, दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को दूसरे दिन भी पकड़ में नहीं आ सके है। बताया जा रहा है कि एक नामजद आरोपी घटना के बाद से घर पर भी नहीं पहुंचा। नामजद आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही घटना आरोपियों के नाम-पता की जानकारी हो सकेगी। मां ने एक नामजद, दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली जलेसर पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है इसके साथ ही आरोपी की तलाश में दविश दे रही है। आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर दविश दी गई साथ ही रिश्तेदारी में भी पुलिस जाकर जानकारी कर रही है। उसका पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी घर पर भी नहीं पहुंचा। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही अन्य आरोपियों के बारे में पता चल सकेगा। कोतवाली जलेसर के एक गांव निवासी पीड़िता शुक्रवार को पड़ोस के गांव में...