मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने सोमवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर बढ़ुवा गोदाम तिराहे के पास से पाक्सो एक्ट में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त श्रद्धानन्द निवासी ढ़ढवल थाना रामपुर के रूप में किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...