देवरिया, अगस्त 4 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला के बहन के चचेरे देवर तथा प्यासी गांव निवासी एक युवक ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है।पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानेदार पंकज गुप्त ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...