देवरिया, अप्रैल 9 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दुष्कर्म के मामले में जीआरपी प्रयागराज की टीम ने बुधवार को टीटीई के चाचा और चचेरे भाई को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया। इस मामले में आरोपी टीटीई फरार बताया जा रहा है। गोरखपुर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने टीटीई, उसके चाचा और चचेरे भाई के खिलाफ महुआडीह थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। घटना प्रयागराज के रामबाग के पास चौरीचौरा एक्सप्रेस में होने के चलते केस जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया था।गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 2 फरवरी 2026 को रामबाग रेलवे स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस पकड़कर गोरखपुर जाने के लिए खड़ी थी। टिकट न होने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर ही इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.