हाजीपुर, जुलाई 23 -- गोरौल थाने की पुलिस ने बाइक पर बैठकर मक्के के खेत में ले जाकर एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक एवं घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश गोरौल थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र नितेश कुमार एवं स्व.शैलेंद्र सिंह के पुत्र अमरनाथ सिंह बताया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी।

घटना का विस्तार उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को गोरौल थाना के एक व्यक्ति के द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने को लेकर आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया कि 18 जुलाई को आलोक कुमार उर्फ प्रद्युम्न कुमार एवं एक अज्ञात के द्वारा मेरी बेटी को जोर ...