साहिबगंज, सितम्बर 18 -- बोरियो । दुष्कर्म के मामले में पूर्व मुखिया सुन्दरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त जानकारी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र की एक शादी-शुदा महिला ने पूर्व मुखिया पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बोरियो थाना में केस दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...