साहिबगंज, जून 19 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोहेल अख्तर उर्फ सोहेल अंसारी के विरुद्ध एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गोड्डा से एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...