बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को दुबहर पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां का आरोप था कि ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिंग बेटी के साथ क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती व्यासी गांव निवासी सूर्यदेव यादव ने दुष्कर्म किया। मामले में दर्जमुकदम की छानबीन के दौरान थानाध्यक्ष अजय पाल की टीम ने डायल 112 की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...