प्रयागराज, सितम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आठ सितंबर की रात करीब 10 बजे से 13 सितंबर की सुबह 10 बजे तक यानी करीब 84 घंटे। नौ साल की मासूम अपने साथ हुई दरिंदगी का दर्द सीने में दबाए रही। इन 84 घंटों में वह ट्रेन से सतना और उसके बाद प्रयागराज पहुंची, लेकिन डर व सदमे के कारण किसी से कुछ कह न सकी। 13 सितंबर को जब महिला हेल्प डेस्क पर उसकी मां सामने आई तो तीन दिन से खामोश बच्ची मां को देखते ही वह फफक पड़ी और अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया。 यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को वैज्ञानिक साक्ष्यों से सजा दिलाएगी जीआरपीघटना का विवरण आठ सितंबर की शाम आरोपी अजय, बच्ची को प्रयागराज जंक्शन से अगवा कर छिवकी स्थित लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। वह दर्द और डर से सहमी रही। घटना के बाद आरोपी ब...