जौनपुर, मई 28 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर गांव के दो एवं पड़ोसी गांव के एक युवक पर नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगायी है। उसने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि उक्त आरोपी लड़की को तीन वर्षों से धमकी देकर यौनशोषण करते रहे। पीड़िता की मां ने दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव निवासी दो लड़के अपने एक पड़ोसी गांव के युवक के साथ डरा धमकाकर यौन शोषण किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...