बोकारो, जनवरी 31 -- सेक्टर छह पुलिस ने शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के सिटी कॉलेज व कब्रिस्तान के बीच झाड़ी के पास से लगभग 50 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया है, जिसका सिर व चेहरा कुचला हुआ है, मृत महिला के शरीर पर सिर्फ एक स्वेटर है। साड़ी पेटिकोट पास में फेंका मिला। जिसपर खून के निशान है। शव की स्थिति व परिस्थितिजन्य साक्ष्य के हिसाब से अपराधियों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किया। फिर उसकी पहचान व खुद का जुर्म छुपाने के लिए किसी बजनदार ठोस वस्तु से सिर व चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया। घटना पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर गई। सूचना मिलते ही एसपी हरविंदर सिंह इंस्पेक्टर संगीता, सुदामा दास व खुर्शीद आलम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच शुरू किया। एसपी ने कहा कि महिला की हत्या की गई है, घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.