दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
नवादा, जुलाई 30 -- नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी। बाद में बच्ची का मुंह मिट्टी डालकर भर दिया गया। हत्या के बाद शव देवधा कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित शीशम के पेड़ों के समीप झाड़ी फेंक दिया गया। एसआईटी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपित को बुधवार तड़के करीब तीन बजे लखनपुरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 22 वर्षीय रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी के रूप में की गयी है। वह लखनपुरा गांव के वितन मांझी का बेटा है। एसआईटी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बच्ची की चप्पलें, पेन, नमकीन का पैकेट, बच्ची का लोवर आदि बरामद किया है। मामला पकरीबरावां के एक गांव की 08 वर्षीया बच्ची की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.