वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र में रेप आरोपी राकेश गुरुवार को गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसके ऊपर 14 साल की किशोरी से पांच महीने तक दुष्कर्म के बाद उसका गर्भपात कराने का आरोप है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी राकेश उसकी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ पांच महीने तक अवैध संबंध बनाता रहा। उसका खुलासा छह मई को किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर हुआ। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भपात की दवा खाने से उसकी हालत खराब हुई। उसने करीब चार महीने से गर्भवती होने की बात स्वीकार की। बताया कि आरोपी युवक ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई। स्थानीय डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...