गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ क्षेत्र की किशोरी को इंस्टाग्राम फ्रेंड द्वारा होटल ले जाकर दुष्कर्म करने और फिर स्पा में भेजने के मामले में इंस्पेक्टर और पांच चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने किशोरी के घर छोड़ने के बाद जिस भी इलाके में किशोरी रुकी, उन सभी चौकी के इंचार्ज पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच का निर्देश दिया है। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर गोरखनाथ रहे शशिभूषण राय को लाइनहाजिर किया गया था, जिसे अब निलंबित कर दिया गया। वहीं कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज कराया गया, जिसमें कई लोगों के नाम लिए हैं। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक अभय का साथी नेपाल फरार हो गया है। पांच ज...