आजमगढ़, जुलाई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र की निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई किशोरी के पिता की तहरीर पर की गई है। सरायमीर थाना पर शनिवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि इसी थाना क्षेत्र का निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। प्रतिरोध करने पर आरोपी ने विधि विरुद्धजबरन उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शादी का झांसा देकर किशोरी साथ किया दुष्कर्म, कराया धर्म परिवर्तन इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दे रहा है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर ...