दुष्कर्म के फरार इनामी के घर कुर्की का नोटिस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- दु्ष्कर्म के फरार इनामी आरोपित के खिलाफ न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी करते हुए हाजिर नहीं होने पर कुर्की कराने की स्वीकृति पुलिस को दी है। पुलिस ने न्यायालय के जारी नोटिस को शनिवार को आरोपित के घर चस्पा कर दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा गांव निवासी चन्द्रकेश के खिलाफ नवाबगंज थाने में 13 मई 2026 को युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना के बाद से फरार होने पर एसपी दीपक भूकर ने आरोपित की गिरफ्तारी को 29 मई को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। न्यायालय ने एक जून को आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस ने 25 जून को न्यायालय से धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की अनुमति लिया। 27 जून को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पाल पुलिस टीम के साथ आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.