रामपुर, सितम्बर 24 -- रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसकी दस साल की बेटी गांव का एक युवक उसकी बेटी को पीपल के पेड़ की तरफ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खुशालीराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...