साहिबगंज, जून 19 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...