सोनभद्र, फरवरी 28 -- कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुस्तफा रजा और सईदा हुसैन पर नाबालिक लड़की को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...