फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- पलवल,अजित कुमार। युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने का विरोध करने पर रास्ता रोककर मारपीट व लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। हथीन थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर छह महिलाओं सहित 17 के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी घर के पास ही प्लॉट में काम से गई थी। उसकी बेटी को प्लॉट में अकेली देखकर दो तीन युवकों ने पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन लड़की के शोर मचाने पर परिजन पहुंच गए तो आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने जब इस बारे में आरोपियों के परिजनों से कहा तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता जब इस...