गुमला, अगस्त 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। एडीजे-चार संजीव भाटिया की अदालत ने सोमवार को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जारी प्रखंड के सिकरी निवासी अमित कुजूर (26वर्ष) को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।मामला 16 अगस्त 2020 की रात का है। आरोप के अनुसार अमित कुजूर एक घर में घुसा और वहां सो रही चार वर्षीय बच्ची को उठाकर झाड़ी के पास ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई। महिला को आता देख आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। स...