हजारीबाग, अगस्त 5 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी पुलिस दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के दो आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।इसमे कटकमसांडी थाना कांड संख्या 123/26 के आरोपी रौशन एक्का और आयुष तिर्की का नाम शामिल है ।दोनो कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बारिकोला झोंझी के रहनेवाले है। इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दोनों एक माह से फरार था।जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कटकमसांडी पुलिस पुरी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...