कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शंभू ने दो जनवरी 2026 को एक युवती के साथ दुराचार किया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह आरोपी को उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया गया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।इसी तरह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के नैनुआ सलेमपुर निवासी रवि कुमार पुत्र राजेंद्र के खिलाफ 13 फरवरी को इलाके की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। किशोरी ने बरामदगी के बाद आरोपी पर दुराचार का भी आरोप लगाया था। बयान के आधार पर रेप व पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई थी। बुधवार सुबह गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दु...