सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को कोर्ट ने 25 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। इमलिया सुल्तानपुर थाने के आलमपुर गांव निवासी सुरजीत अर्कवंशी पर वर्ष 2021 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) की कोर्ट में चल रही थी। जज ने सजा सुनाने के साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...