श्रावस्ती, मई 13 -- श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मसहा कला निवासी इतवारी ऊर्फ अतवारी मौर्य पुत्र सुन्दर मौर्य को दलित युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज व विशेष जज एससी एसटी के न्यायालय पर हुई। बुधवार को अपर जिला जज ने गवाहों के बयान के आधार पर इतवारी ऊर्फ अतवारी मौर्य को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास व 30000 रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया। दोषी को पुलिस की अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...