गोंडा, सितम्बर 5 -- गोंडा, विधि संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश निर्भय प्रकाश ने नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में किशोर अपचारी को बीस वर्ष की कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन के अनुसार अभियोजन के अनुसार वादिनी मुकदमा द्वारा थाना इटियाथोक में इस संबंध में तहरीर दी थी। इसके मुताबिक किशोर और उसकी मां 28 मई 2023 को सुबह करीब चार बजे उसकी करीब 13 वर्ष बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गए है। लड़की को भगाने में किशोर की मां का पूरा सहयोग है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र अदालत पर भेज दिया। यह भी पढ़ें- किशोर से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास अदालत ने विचारण के दौरान अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुना तथा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन...