मिर्जापुर, जुलाई 31 -- मिर्जापुर, संवाददताता । चुनार कोतवाली की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के शहशाहपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीते 28 जुलाई को एक महिला ने एक आरोपी के खिलाफ नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के बाद धमकी व गाली-गलौज करने के संबंध में रपट दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ धारा 69,351(3),352 बीएनएस के तहत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। टीम के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चुनार ने शुक्रवार को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा को मु...