दुष्कर्म के आरोप में वांछित को किया गिरफ्तार
मथुरा, अगस्त 5 -- थाना शेरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान यमुना पुल के समीप से बुधवार सुबह महिला से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार कर चालान किया। आरोप है कि प्राइवेट स्कूल में गयी महिला को गेट बंद कर कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार चार अगस्त को पीडिता ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि एक अगस्त को वह गांव जटवारी के प्राइवेट स्कूल में गयी थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे वहां आये गांव के ही आरोपी युवक ने उसे पकड़ स्कूल का गेट बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसका विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता के सात वर्षीय बेटे को जाने से मारने की धमकी दी। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे निरीक्षक शेरगढ़ अरविन्द सिंह ने यमुना पुल शेरगढ के समीप से वांछित को गिरफ्तार कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.