अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दादों क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए संभल के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के वसंतपुर डाडा निवासी 56 वर्षीय पान सिंह पुत्र लाखन सिंह के खिलाफ साल 2008 में थाना दादों में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। 17 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने पान सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक बाएं पैर में फोड़ा हो जाने के चलते उसे जेल के चिकित्सालय में इलाज चला था। बुधवार को वह मुलाकात में बैठा था। इसके बाद ब...