दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- महाराष्ट्र के अमरावती में आश्रम संचालित करने वाले एक आध्यात्मिक गुरु पर आरोप है कि उसने एक महिला से बार-बार दुष्कर्म किया और 2016 में पीड़िता जब नाबालिग थी तबसे उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आनंद मठ के दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (बलात्कार) और 351(2) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।चांदूर रेलवे पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश मस्के ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी और 2016 से उनके साथ रहने लगी थी। उस वक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.